एजेंसी न्यूज

Madhya Pradesh: कोविड-19 से गांव में कोई मौत नहीं, मन्नत पूरी होने पर 90 लोगों ने सिर का मुंडन कराया

कोविड-19 से गांव में अभी तक किसी की मृत्यु नहीं होने की मन्नत पूरी होने पर भगवान का आभार व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश के नीमच जिले के देवरी खवासा गांव के 90 से अधिक निवासियों ने एक मंदिर में सामूहिक रूप से मुंडन कराया और सामूहिक भोज का आयोजन किया.

Madhya Pradesh: कोविड-19 से गांव में कोई मौत नहीं, मन्नत पूरी होने पर 90 लोगों ने सिर का मुंडन कराया
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

भोपाल: एक जनवरी कोविड-19 (COVID-19)  से गांव में अभी तक किसी की मृत्यु नहीं होने की मन्नत पूरी होने पर भगवान का आभार व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)  के नीमच जिले के देवरी खवासा गांव के 90 से अधिक निवासियों ने एक मंदिर में सामूहिक रूप से मुंडन कराया और सामूहिक भोज का आयोजन किया. देवरी खवासा गांव के निवासियों अम्बालाल पाटीदार एवं अमित गुर्जर ने शनिवार को मीडिया को बताया कि 2021 में जब कोविड की दूसरी लहर चरम पर थी, तब गांव के लोगों ने प्राचीन देवनारायण मंदिर पर मन्नत मांगी थी कि यदि गांव में महामारी से किसी की मौत नहीं हुई तो वे मंदिर में सामूहिक रूप से मुंडन कराएंगे.

उन्होंने कहा कि मन्नत पूरी होने पर गांव के 90 से अधिक युवाओं व बुजुर्गो ने सामूहिक रूप से शुक्रवार को इस मंदिर में मुंडन कराया व सामूहिक भोज का आयोजन किया. उन्होंने कहा कि महिलाओं सहित गांव के सभी लोगों ने जुलूस निकाला और बैंड-बाजे के साथ भजन-कीर्तन करते हुए मंदिर गये. यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश: कोरोना वायरस को मात देने वाले 90 वर्षीय बुजुर्ग को मिली अस्पताल से छुट्टी, एक छोटी लड़की ने उतारी उनकी आरती

देवरी खवासा गांव नीमच जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

पाटीदार एवं गुर्जर ने बताया कि हमारे गांव की आबादी करीब 2,500 लोगों की है। देश में जब महामारी की दूसरी लहर चरम पर थी, तब हमारे गांव के 25 से 30 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर हो गई थी, लेकिन भगवान की कृपा से सभी स्वस्थ हो गये.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2022 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).