देश की खबरें | मप्र: पेट्रोल डालकर जलाई गई 19 वर्षीय युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में छेड़छाड़ के आरोपी के बेटे द्वारा छह दिन पहले पेट्रोल डालकर जलाई गई 19 वर्षीय युवती ने इंदौर के एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इंदौर, 18 अक्टूबर मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में छेड़छाड़ के आरोपी के बेटे द्वारा छह दिन पहले पेट्रोल डालकर जलाई गई 19 वर्षीय युवती ने इंदौर के एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

खंडवा के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि 27 प्रतिशत झुलसी युवती ने इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में बृहस्पतिवार देर रात आखिरी सांस ली।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अर्जुन बलाई (22) ने युवती पर 12 अक्टूबर को कथित रूप से पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।

युवती ने आरोप लगाया था कि अर्जुन उस पर अपने पिता मांगीलाल बलाई के खिलाफ दर्ज छेड़छाड़ का मामला वापस लेने का दबाव बना रहा था।

राय ने बताया कि अर्जुन को युवती की हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद है।

उन्होंने बताया कि युवती की मौत के मद्देनजर अर्जुन पर दर्ज प्राथमिकी में हत्या का आरोप जोड़ा जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, अर्जुन के पिता मांगीलाल ने युवती के साथ सात अक्टूबर को कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने बताया कि छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तारी के एक दिन बाद मांगीलाल को अदालत ने आठ अक्टूबर को जमानत पर रिहा कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\