Madhya Pradesh: 19 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप, छह गिरफ्तार; महानवमी की दुर्गा आरती देखने गई थी पीड़िता
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में 19 वर्षीय एक युवती के साथ छह लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे उसके परिजनों के मोबाइल में भेज दिया.
रीवा (मप्र), छह अक्टूबर: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में 19 वर्षीय एक युवती के साथ छह लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे उसके परिजनों के मोबाइल में भेज दिया. यह जानकारी एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी है. उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और प्रशासन अब उनके अवैध घरों को बुलडोजर से गिराने की तैयारी कर रही है. Video: एमपी के जबलपुर में नवरात्रि के दौरान उपद्रव करने वालों युवकों को पुलिस ने दी अनोखी सजा, कान पकड़कर करवाई उठक-बैठक, पुंगी भी बजाई.
रीवा के पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर हनुमना थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई. भसीन ने बताया कि एक परिवार एक दुर्गा पंडाल में नवमी की दुर्गा आरती देखने गया था और परिवार के सभी लौट आये लेकिन 19 वर्षीय युवती वहीं रुक गयी. पुलिस अधीक्षक के अनुसार कुछ देर बाद जब अकेली युवती घर लौट रही थी, तब रास्ते में आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे और उनमें युवती के परचित युवक भी शमिल थे.
उन्होंने कहा कि युवती के विरोध करने पर आरोपी उसे अगवा कर जंगल की तरफ ले गए, जहां उसके साथ उन्होंने सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सामूहिक बलात्कार के बाद आपत्तिजनक हालत में उसका वीडियो बना लिया. पुलिस के मुताबिक डरी सहमी युवती ने घटना की किसी को जानकारी नहीं दी थी, लेकिन आरोपियों ने ही यह वीडियो परिजनों को भेज दिया.
भसीन ने बताया कि घटना के दो दिन बाद पीड़ित युवती परिजनों के साथ घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंची, जहां पर पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला अधिकारियों के समक्ष उसके बयान दर्ज कराये. उनके अनुसार पहले युवती केवल छेड़छाड़ की बात कह रही थी लेकिन हिम्मत जुटाते हुए उसने पूरी आप बीती पुलिस को बताई.
उन्होंने कहा कि पीड़ित युवती के अनुसार जब वह आरती देखकर लौट रही थी, उसी बीच उसे अगवा कर दरिंदे उसे पिपराही के जंगल ले गए जहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया. युवती के अनुसार साथ ही आरोपियों ने उसका अप्पतिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी जिससे वह काफी डर गयी. लोक लाज के चलते उसने पूरी घटना परिजनों से छिपा ली थी.
भसीन ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धाराओं 376 डी (सामूहिक बलात्कार), 341, 354 एवं 294 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच जारी है.
उन्होंने कहा कि सामूहिक बलात्कार करने वाले दो आरोपी बाल अपचारी है.
भसीन ने बताया कि पुलिस अब जांच पूरी कर जल्द से जल्द आरोपियों को सजा दिलाने की योजना बना रही है. उन्होंने कहा कि साथ ही प्रशासन का अमला उनके मकानों को चिन्हित कर रहा है एवं उसके बाद बुलडोजर चलाकर उन मकानों के अतिक्रमण को नेस्तनाबूद कर दिया जायेगा.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2022 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

