खेल की खबरें | विश्व कप के लिए सही दिशा में बढ़ रहे हैं: महिला हॉकी कोच शोपमैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.  भारतीय महिला हॉकी टीम के खेल की गति को ‘बढ़ाने’ की कोशिश में लगी मुख्य कोच यांके शोपमैन ने कहा कि हाल में खेले गये एफआईएच प्रो लीग के मैच आगामी विश्व कप के लिए तैयारियों के नजरिये से बेहतरीन रहे हैं।

बेंगलुरु, 29 अप्रैल  भारतीय महिला हॉकी टीम के खेल की गति को ‘बढ़ाने’ की कोशिश में लगी मुख्य कोच यांके शोपमैन ने कहा कि हाल में खेले गये एफआईएच प्रो लीग के मैच आगामी विश्व कप के लिए तैयारियों के नजरिये से बेहतरीन रहे हैं।

विश्व कप एक से 17 जुलाई तक स्पेन के टेरेसा और नीदरलैंड के एम्स्टेलवीन में आयोजित किया जायेगा।

पिछले साल तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक चौथे स्थान पर रहने के बाद भारतीय टीम से उम्मीदें बढ़ गयी हैं।

शोपमैन ने हॉकी इंडिया द्वारा शुरू की गई पॉडकास्ट श्रृंखला ‘हॉकी ते चर्चा’ में कहा, ‘‘ इन घरेलू मैचों में शीर्ष टीमों को खेलते हुए, हम खुद पर ज्यादा ध्यान दे रहे थे। मैचों के नतीजे से ज्यादा, मैं इस बात से संतुष्ट हूं कि टीम का प्रदर्शन कैसा रहा है और मुझे विश्वास है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।’’

गोलकीपर सविता के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने पहली बार एफआईएच प्रो लीग में खेलते हुए अपने घरेलू मैचों के अभियान को तालिका में शीर्ष पर रहते हुए खत्म किया।

प्रो लीग के बचे हुए यूरोप के मैचों और विश्व कप से पहले टीम की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर शोपमैन ने कहा, ‘‘अगले पांच से छह सप्ताह के लिए, हम बेंगलुरु में होंगे। यहां हमारा लक्ष्य प्रो लीग और विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने को ध्यान पर रखते हुए अभ्यास करने का होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा ध्यान अपनी शारीरिक मजबूती हासिल करने पर होगा। हम खेल में अपनी गति को बढ़ाने पर काम करेंगे। हम चोट के जोखिम को भी सीमित करना चाहते हैं क्योंकि हमें प्रो लीग और विश्व कप में लगातार मैच खेलने हैं।’’

भारतीय टीम विश्व कप के पूल बी में है जिसमें इंग्लैंड, चीन और न्यूजीलैंड की टीमें हैं। शोपमैन ने कहा, ‘‘ हम पिछले कुछ समय में इंग्लैंड के खिलाफ खेले हैं और हम उनके खेल से परिचित हैं और टीम चीन से भी कई बार खेले हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन महामारी के कारण, हमने पिछले दो वर्षों में न्यूजीलैंड को खेलते हुए नहीं देखा है और मैंने उनके बारे में जो पढ़ा है उसके मुताबिक उनकी टीम में कुछ खिलाड़ी संन्यास ले चुकी हैं और कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा पूल ऐसा है जिसमें कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है। हमें बस यह सुनिश्चित करना है कि हम अच्छा खेले।’’

आनन्द नमिता

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी