देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए हिमाचल प्रदेश के सैन्यकर्मी के गांव में शोक

नाहन, पांच मई हिमाचल प्रदेश ूं शिलाई के निवासियों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवाद रोधी अभियान में गांव के एक सैन्यकर्मी प्रमोद नेगी के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया।

नेगी राजौरी के घने जंगलों वाले कंडी इलाके में सैन्य अभियान के दौरान आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में जान गंवाने वाले पांच सैनिकों में शामिल हैं।

पांवटा और शिलाई में पूर्व सैनिक संगठन के सचिव नरेंद्र थुंडू ने यहां जारी एक बयान में कहा कि नेगी पिछले दो वर्षों के अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण विशेष बल के कर्मी थे।

उन्होंने कहा कि ‘पैराट्रूपर’ के रूप में उनकी उत्कृष्ट क्षमताओं के कारण उन्हें हाल में 'रेड कैप' सम्मान से सम्मानित किया गया था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नेगी के परिवार से मिलने के लिए विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग शिलाई गांव पहुंच रहे हैं।

उपमंडलीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम)-शिलाई सुरेश सिंघा ने नेगी के निधन की पुष्टि की और कहा कि इस संबंध में सेना के अधिकारियों से और जानकारी का इंतजार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)