विदेश की खबरें | सिनेमा में संजीदगी को परिभाषित करने वाले शॉन कॉनेरी के निधन पर सिने जगत में शोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जेम्स बॉंड श्रृंखला की पहली फिल्म में जेम्स बॉंड का किरदार निभा कर लोगों के दिलों पर राज करने वाले दिग्गज अभिनेता शॉन कॉनेरी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सिने जगत में संजीदगी की मिसाल रहे कॉनेरी के निधन पर सिने जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

लंदन, 31 अक्टूबर जेम्स बॉंड श्रृंखला की पहली फिल्म में जेम्स बॉंड का किरदार निभा कर लोगों के दिलों पर राज करने वाले दिग्गज अभिनेता शॉन कॉनेरी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सिने जगत में संजीदगी की मिसाल रहे कॉनेरी के निधन पर सिने जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

बीबीसी के अनुसार, बहामास में रह रहे अभिनेता की रात में सोते समय नींद में ही मौत हो गई। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे।

यह भी पढ़े | UK ‘Total Lockdown’ From Next Week?: ब्रिटेन में अगले हफ्ते से फिर लग सकता है लॉकडाउन, वैज्ञानिकों की चेतावनी क्रिसमस से पहले हर दिन कोरोना से हो सकती है 4 हजार मौतें.

पांच दशकों के अपने कैरियर में कॉनेरी ने “द हंट फॉर रेड अक्टूबर”,“इंडियाना जोन्स एंड द लास्ट क्रूसेड” जैसी कई प्रशंसित और मुख्यधारा की व्यवसायिक फिल्मों में काम किया था।

जेम्स बॉंड सीरिज के निर्माता माइकल जी विल्सन और बारबरा ब्रोकोली ने ट्वीट कर कहा कि वे कॉनेरी के निधन से शोकग्रस्त हैं।

यह भी पढ़े | H-1B Visa: एच -1 बी वीजा पात्रता में बदलाव के खिलाफ ट्विटर ने दी चुनौती, कहा- ये नये नियम ग्लोबल टैलेंट का गला घोट रहे हैं.

उन्होंने ट्वीट किया, “वह हमेशा असली जेम्स बॉंड थे और उन्हें इसी के लिए याद किया जाएगा जो ‘द नेम इज बॉंड....जेम्स बॉंड’ शब्दों के साथ पर्दे पर आता था और जासूस के किरदार में अपने करिश्माई और हाजिरजवाब अंदाज से तहलका मचा जाता था। फिल्म सीरिज की सफलता का श्रेय बेशक कॉनेरी को जाता है और हम हमेशा उनके आभारी रहेंगे।”

कॉनेरी के बाद बॉंड का किरदार निभाने वाले रोजर मूर के परिवार ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

हॉलीवुड अभिनेता ह्यूग जैकमैन और सैम नील ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

जैकमैन ने ट्वीट किया, “मैं कॉनेरी को आदर्श मान कर बड़ा हुआ। पर्दे पर और असल जिंदगी में भी वह दिग्गज थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

भारत में लता मंगेशकर, रितिक रोशन, अभिषेक बच्चन और रणदीप हुड्डा जैसी हस्तियों ने कॉनेरी के निधन पर शोक जताया।

लता मंगेशकर ने ट्वीट किया,"यह सुनकर गहरा दुख हुआ कि सर शॉन कॉनेरी अब नहीं रहे। बॉन्ड सीरिज के सर्वश्रेष्ठ बॉन्ड बनकर उन्हों दर्शकों को रोमांचित किया और खुद को मनोरंजन जगत की सबसे करिश्माई हस्तियों में से एक के रूप में स्थापित किया। ”

रोशन ने लिखा,“शॉन कॉनरी। सर आपकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी । आपने अपने अच्छे काम से इस जीवन को जीत कर अमर कर दिया। अपनी जीजिविषा और क्षमता से हमें प्रेरित करने के लिए आपका धन्यवाद।”

हुड्डा ने ट्वीट किया, “वह इंसान जिसने ‘कूल’ शब्द को तब एक नयी परि दी जब दुनिया इसे तापमान के परे समझती ही नहीं थी। वह जेम्स बॉन्ड जिसकी किसी दूसरे से तुलना नहीं की जा सकती। आपकी आत्मा को शांति मिले।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\