देश की खबरें | उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन व आईआईटी रुड़की के बीच हुआ एमओयू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रुड़की के बीच तकनीकी सहयोग के लिए एक एमओयू हुआ है।

लखनऊ, एक मई उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रुड़की के बीच तकनीकी सहयोग के लिए एक एमओयू हुआ है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर उत्तराखण्ड स्थित आईआईटी रुड़की परिसर में हस्ताक्षर किए गए हैं।

एक बयान में बताया गया कि समझौते के अंतर्गत प्रदेश के युवाओं को उच्चस्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण, नवाचार, अनुसंधान और स्टार्टअप संवर्धन के क्षेत्र में आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

इसके मुताबिक, इससे न केवल युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ेगी बल्कि वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनेंगे।

एमओयू पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से अपर मिशन निदेशक प्रिया सिंह तथा आईआईटी रुड़की की ओर से अधिकृत प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर मिशन के संयुक्त निदेशक मयंक गंगवार भी उपस्थित रहे।

प्रिया सिंह ने बताया कि यह साझेदारी मिशन के विजन-2025 के अनुरूप है, जिसके तहत डिजिटल प्रौद्योगिकी, संयुक्त परियोजनाओं और कौशल उन्नयन पर विशेष कार्य किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\