एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: बलिया में ट्रक की टक्‍कर से मोटरसाइकिल सवार पिता, पुत्र समेत तीन की मौत

बलिया जिले में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नवरतनपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक ट्रक से टक्कर लगने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार पिता और पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई.

Uttar Pradesh: बलिया में ट्रक की टक्‍कर से मोटरसाइकिल सवार पिता, पुत्र समेत तीन की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

बलिया (उप्र), 29 मार्च : बलिया जिले में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नवरतनपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक ट्रक से टक्कर लगने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार पिता और पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मिल्की मोहल्ला निवासी मनोज कुमार (39) आज सुबह अपने पांच वर्षीय पुत्र आलोक और रोहित (20) के साथ अपनी मोटरसाइकिल से मटूरी गांव में किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे.

तिवारी के अनुसार, कुमार नवरतनपुर गांव के समीप पहुंचे थे तभी बेल्थरा रोड की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटर साइकिल के परखच्चे उड़ गए. यह भी पढ़ें : बेंगलुरू पिता-पुत्री मौत मामला: 2 अधिकारी गिरफ्तार, बाद में जमानत पर छूटे

पुलिस उपाधीक्षक तिवारी ने बताया कि बाइक सवार तीनों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई . पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. तिवारी ने बताया कि विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2022 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).