एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने दो लोगों को गोली मारकर घायल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में मोटरसाइकिल पर आए अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया।

देश की खबरें | दिल्ली में मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने दो लोगों को गोली मारकर घायल किया

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में मोटरसाइकिल पर आए अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि घायलों की पहचान पिंकी चौधरी कॉलोनी के निवासी राजा (25) और मनोज (23) के रूप में की गयी है। उनका लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार रात की है जब राजा और मनोज एक मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने उन दोनों का पीछा किया, उन पर गोली चलायी और फरार हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार हो रहा है और मनोज की हालत अब भी खतरे से बाहर नहीं है।’’

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा है और षडयंत्रकारियों की पहचान कर ली गयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा संदेह है कि साजिशकर्ताओं ने पुराना हिसाब चूकता करने के लिए शूटरों को भेजा था। हमने घटना की सीसीटीवी फुटेज बरामद कर ली है। चूंकि, उस वक्त घना अंधेरा था और घना कोहरा भी था तो दृश्य साफ नहीं है। हमारी जांच चल रही है और शूटरों की पहचान किए जाने की कोशिश की जा रही है।’’

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और शस्त्र कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2022 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).