जरुरी जानकारी | मोतीसंस ज्वेलर्स के आईपीओ को अंतिम दिन 159.61 गुना अभिदान मिला

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर मोतीसंस ज्वेलर्स के 151 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के तीसरे और अंतिम दिन बुधवार को 159.61 गुना अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, जयपुर की खुदरा आभूषण कंपनी के इस निर्गम के तहत की गई 2,08,71,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 3,33,11,48,000 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं।

निर्गम के तहत गैर-संस्थागत निवेशक खंड को 233.91 गुना अभिदान मिला जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों के खंड के लिए 157.40 गुना बोलियां लगाई गईं। वहीं खुदरा व्यक्तिगत निवेशक खंड को 122.28 गुना अभिदान मिला।

निर्गम के लिए 52-55 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था। निर्गम के तहत 2,74,71,000 करोड़ इक्विटी शेयरों को जारी किया गया है और इसमें कोई भी बिक्री पेशकश नहीं की गई है।

निर्गम खुलने के पहले मोतीसंस ज्वेलर्स ने एंकर निवेशकों से 36 करोड़ रुपये से अधिक राशि जुटाई।

अनुराग प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)