एजेंसी न्यूज

HP Shocker: हिमाचल प्रदेश में भूमि विवाद में मां, बेटे की गोली मार कर हत्या

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को एक महिला और उसके बेटे की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

HP Shocker: हिमाचल प्रदेश में भूमि विवाद में मां, बेटे की गोली मार कर हत्या
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Twitter)

हमीरपुर, 7 जनवरी : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को एक महिला और उसके बेटे की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि उन पर बीर-बघेरा गांव के एक ग्रामीण ने हमला किया और उन पर गोली चला दी. उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान करन कटोच और उसकी मां बिमला देवी के तौर पर की गयी है. यह भी पढ़ें : Karnataka: कर्नाटक में पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी कांग्रेस नेता का बेटा निकला

उन्होंने बताया कि वह अपने खेत में थे जब आरोपी चचंल सिंह ने उन पर गोली चलायी. हमीरपुर की पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2023 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).