देश की खबरें | मां ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगायी, सबकी मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपवास थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
जयपुर, 15 सितम्बर राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपवास थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, सास, और पति के भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़े | SOC मीटिंग में पाकिस्तान ने की नपाक हरकत, NSA अजीत डोभाल ने छोड़ी मीटिंग.
थानाधिकारी हुकुम सिंह ने बताया कि खानसुरजापुर गांव में मंगलवार को शारदा देवी (28) ने अपनी तीन बच्चों त्रिशा (6), अपूर्वा (4) और अवि उर्फ अविनाश (डेढ साल) को साथ लेकर खेत में बने एक कुएं में कथित रूप से छलांग लगा दी। घटना में चारों की मौत हो गयी है।
पुलिस ने शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर उन्हें परिजनों को सौंप दिया है।
उन्होंने बताया कि महिला का पति चेन्नई में नौकरी करता है, और वह यहां अपने सास—ससुर के साथ रह रही थी।
अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में महिला के पिता की शिकायत पर पति, सास और पति के भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया है कि महिला का पति, उसकी सास और उसके पति का भाई दहेज के लिए उसे परेशान करते थे और उन्होंने ही चारों की हत्या कर उनके शवों को कुएं में फेंक दिया था।
उन्होंने बताया कि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2020 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

