देश की खबरें | मां पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चे की स्वाभाविक अभिभावक है: इलाहाबाद उच्च न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि मां पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चे की स्वाभाविक अभिभावक है और उसे बच्चे को अपने पास रखने की अनुमति दी जाएगी।

प्रयागराज, 16 जनवरी इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि मां पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चे की स्वाभाविक अभिभावक है और उसे बच्चे को अपने पास रखने की अनुमति दी जाएगी।

न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र और न्यायमूर्ति डी. रमेश की पीठ ने कहा, “महज इसलिए कि पति-पत्नी के अलग होने के समय मां को उसकी बेटी से वंचित कर दिया गया और बेटी कुछ समय से अपने पिता के साथ रह रही है इसलिए मां को बेटी देने से मना करना सही नहीं है।”

पीठ ने कहा, “चार वर्षीय बच्ची की विभिन्न शारीरिक, भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक जरूरतों का उसकी मां की देखरेख में बेहतर संरक्षण होगा।”

अदालत ने बच्ची के पिता द्वारा दायर अपील खारिज कर दी।

अपीलकर्ता अमित धामा ने कुटुम्ब अदालत के 31 अगस्त 2024 के फैसले को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में अपील की थी।

अधीनस्थ न्यायालय ने चार वर्षीय बच्ची को उसकी मां को सौंपने का एकपक्षीय आदेश पारित किया था।

अपीलकर्ता के वकील ने उच्च न्यायालय में दलील दी कि पिता अपनी बच्ची की देखभाल कर रहे हैं और बच्ची को मां को सौंपने की कोई जरूरत नहीं है।

दंपति का विवाह 2010 में हुआ था और इनका एक बेटा व एक बेटी है।

पति ने तलाक की अर्जी दाखिल की थी और पत्नी ने अपनी बेटी को अपने पास रखने की अर्जी दायर की थी, जिसमें दलील दी गई थी कि बेटा एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ रहा है और पिता उसका खर्च उठा रहे हैं जबकि बेटी अपने पिता के पास ही रह रही है।

अदालत ने कहा, “मां स्नातक है और अकेली रह रही है तथा मां द्वारा बेटी को नुकसान पहुंचाने का कोई आरोप नहीं लगाया गया है। मां अपनी बेटी की विभिन्न जरूरतें पूरी कर सकती है।”

पीठ ने कुटुम्ब अदालत के फैसले को सही ठहराते हुए 10 जनवरी को अपने आदेश में दोनों पक्षों को बेटी और बेटे से मिलने का अधिकार दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने रखा 253 रनों का टारगेट, वेदांत त्रिवेदी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Pitch Report: लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan vs Australia, 2nd T20I Match Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\