देश की खबरें | मोबाइल गेम खेलने पर मां ने डांटा तो लड़की ने फांसी लगा ली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में 15 साल की एक लड़की ने मोबाइल पर गेम खेलने और टीवी देखने पर मां के डांटने के बाद कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, 18 अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में 15 साल की एक लड़की ने मोबाइल पर गेम खेलने और टीवी देखने पर मां के डांटने के बाद कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार शाम की है।
भोईवाड़ा थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दसवीं में पढ़ने वाली लड़की घर पर अपने मोबाइल फोन पर गेम खेल रही थी और टीवी देख रही थी। जब उसकी मां ने देखा तो नाराजगी जताते हुए उससे पढ़ाई करने को कहा।’’
उन्होंने बताया, ‘‘इससे नाराज लड़की दूसरे कमरे में गयी और उसने दुपट्टे से खुद को छत के पंखे से लटका लिया।’’
अधिकारी के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और लड़की के शव को पोस्ट-मॉर्टम के लिए भेज दिया।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2021 06:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

