देश की खबरें | मां-बेटी का शव जली हुई अवस्था में घर के भीतर मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के सैय गांव में एक मकान के भीतर से एक महिला और उसकी डेढ़ साल की बेटी का शव जली हुई अवस्था में बरामद हुए है। इस संबंध में महिला के पिता ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।

भिवानी (हरियाणा), 28 मार्च जिले के सैय गांव में एक मकान के भीतर से एक महिला और उसकी डेढ़ साल की बेटी का शव जली हुई अवस्था में बरामद हुए है। इस संबंध में महिला के पिता ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।

मृतका कविता के पिता हरिपाल से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि कविता के पहले पति प्रवीण की मृत्यु के बाद का सैय गांव निवासी सतपाल से दूसरा विवाह हुआ था, और पहले पति से उसका 18 महीने की एक बेटी थी।

शिकायत के अनुसार, शादी के बाद कविता के ससुराल वाले उसकी बेटी और दहेज को लेकर उसे लगातार परेशान और प्रताड़ित करते थे।

शिकायत के अनुसार, हरिपाल को रविवार को उन्हें कविता के मरने की सूचना मिली और मौके पर पहुंचकर उन्होंने बेटी और नातिन के जले हुए शरीर देखे।

थाना सदर प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि हरिपाल से मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\