UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के बांदा में डंपर से कुचलकर मां-बेटी की मौत, एक घायल
बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदाघाट में शुक्रवार को डंपर से कुचलकर एक महिला और उसकी तीन वर्षीय बेटी की मौत हो गयी, जबकि दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
बांदा (उप्र), 23 मई : बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदाघाट में शुक्रवार को डंपर से कुचलकर एक महिला और उसकी तीन वर्षीय बेटी की मौत हो गयी, जबकि दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
बांदा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजवीर सिंह ने बताया कि जीप से उतरकर सड़क पार कर रही महिला सुनैना (25) और उसकी दो बेटियां परी (तीन) व गुड़िया (पांच) को फतेहपुर से बांदा आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया. उन्होंने बताया कि तीनों को गंभीर हालत में तिंदवारी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुनैना और परी को मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें : Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में कार और ट्रक के बीच टक्कर में 6 लोगों की मौत
सीओ ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और गंभीर रूप से घायल गुड़िया का इलाज किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि डंपर को जब्त कर लिया है और उसके चालक को पकड़ लिया गया है. मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2025 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

