मदर डेयरी ने हॉट-स्पॉट क्षेत्रों में दूध पहुंचाने के लिये विशेष व्यवस्था की

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की पूर्ण अनुषंगी मदर डेयरी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में दूध की प्रमुख आपूर्तिकर्ता है। कंपनी प्रतिदिन 30 लाख लीटर दूध की बिक्री करती है।

जमात

नयी दिमल्ली, 14 अप्रैल मदर डेयरी ने मंगलवार को कहा कि उसने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोरोना वायरस महामारी के 61 ‘हॉटस्पॉट’ को दूध और अन्य डेयरी उत्पाद उपलब्ध कराने को लेकर विशेष व्यवस्था की है।

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की पूर्ण अनुषंगी मदर डेयरी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में दूध की प्रमुख आपूर्तिकर्ता है। कंपनी प्रतिदिन 30 लाख लीटर दूध की बिक्री करती है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि मदर डेयरी ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के 61 ‘हॉटस्पॉट’ को दूध और अन्य उत्पादों की आपूर्ति के लिये 15 गाड़ियां लगायी है।

मदर डेयरी ने विभिन्न आरडब्ल्यू (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) और स्थानीय प्राधिकरण के साथ मिलकर यह कदम उठाया है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि ‘लॉकडाउन’ (बंद) के दौरान लोगों के पास दूध और दूध उत्पादों की कमी नहीं हो।

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘वाहन वितरण व्यवस्था के जरिये मदर डेयरी दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुड़गांव और फरीदाबाद में औसतन 78,622 लीटर दूध प्रतिदिन बेच रही हैं।’’

सरकार ने कोरोना वायरस मामलों की बढ़ती संख्या के साथ दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में ‘हॉट- स्पॉट’ क्षेत्रों की पहचान की। इसमें वहां रहने वाले लोगों की आवाजाही पर रोक है और केवल सीमित बाहरी लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\