एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: ढाई साल की बेटी को फांसी देकर मां ने की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 25 वर्षीय महिला ने अपनी ढाई साल बच्ची की फांसी लगाकर कथित तौर पर हत्या करने के बाद फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली.

Uttar Pradesh: ढाई साल की बेटी को फांसी देकर मां ने की आत्महत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

अमेठी (उत्तर प्रदेश), 1 जुलाई : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमेठी जिले में 25 वर्षीय महिला ने अपनी ढाई साल बच्ची की फांसी लगाकर कथित तौर पर हत्या करने के बाद फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली.

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि अमेठी जिले के शिवरतन गंज क्षेत्र में सुशीना बानू (25) और उसकी ढाई वर्षीय पुत्री कनीज फातिमा के शव सुबह फांसी से लटकते पाये गये. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि महिला ने पहले अपनी बेटी को फांसी दी और उसके बाद आत्महत्या कर ली. यह भी पढ़ें : Odisha Shocker: खाना डिलीवर करने गए ढाबा मालिक के बेटे ने महिला डॉक्टर को बनाया हवस का शिकार, जानिए पूरा मामला

सूत्रों ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रथम दृष्ट्या यह आत्महत्या की घटना लग रही है लेकिन फिर भी हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2021 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).