देश की खबरें | रायबरेली में अपने दो बच्चों का गला घोंटकर मां ने की खुदकुशी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के लालगंज क्षेत्र में रविवार को रौंगटे खड़े कर देने वाली एक घटना में एक महिला ने अपने दो बच्चों की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
रायबरेली, 16 जून उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के लालगंज क्षेत्र में रविवार को रौंगटे खड़े कर देने वाली एक घटना में एक महिला ने अपने दो बच्चों की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि लालगंज थाना क्षेत्र के पूरे विजयी मजरे लोदीपुर उतरावां गांव में रविवार अपराह्न बाद रतिभान यादव नामक व्यक्ति अपनी बहन कुसमा को छोड़ने उसके ससुराल पूरे भुइयन मजरे कनहा गांव गया था। रतिभान दोपहर बाद जब घर आया तो उसे कमरे में तख्त पर उसके बेटे रौनक (पांच) और बेटी रिमझिम (तीन) के शव पड़े मिले और पत्नी सोनी (37) का शव छत पर लगे पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला।
उन्होंने बताया कि आशंका जतायी जा रही है कि सोनी ने अपने दोनों बच्चों की गला घोंटकर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी की है।
सूत्रों ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे हैं।
रतिभान यादव ने 15 साल पहले पूनम नामक एक महिला से विवाह किया था लेकिन उसे कोई संतान नहीं हुई। उसने पांच वर्ष पूर्व सोनी से दूसरी शादी की थी। वह दोनों पत्नियों के साथ रह रहा था। इस घटना के समय उसकी पहली पत्नी पूनम खेतों में काम करने गयी थी।
यादव ने घटना के पीछे किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2024 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

