नवी मुंबई में एक पुलिसकर्मी की मां और पत्नी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया
नवी मुंबई नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र कोंडे ने कहा कि मुंबई पुलिस के कांस्टेबल को इससे पहले संक्रमित पाया गया था, जबकि उनकी बुजुर्ग मां और पत्नी भी जांच में सोमवार को संक्रमित पाई गईं।
ठाणे, 28 अप्रैल नवी मुंबई में एक पुलिस कांस्टेबल की 73 वर्षीय मां और उनकी पत्नी को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नवी मुंबई नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र कोंडे ने कहा कि मुंबई पुलिस के कांस्टेबल को इससे पहले संक्रमित पाया गया था, जबकि उनकी बुजुर्ग मां और पत्नी भी जांच में सोमवार को संक्रमित पाई गईं।
अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में, नवी मुंबई में 42 वर्षीय एक हृदय रोगी की मौत हो गई, जिसे बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।
पालघर जिला प्रशासन की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुंबई में नगर निगम के एक अस्पताल के 57 वर्षीय एक चिकित्साकर्मी को भी वायरस से संक्रमित पाया गया है और कम से कम 12 कर्मचारी उनके संपर्क में आए हैं, जिन्हें पृथक-वास में रखा गया है।
खबरों के अनुसार, पालघर में पुष्ट मामलों की संख्या 146 हो गई है, जिनमें से 10 रोगियों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया।
इस बीच, जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 41 नए मामले सामने आए, जिससे इस क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या 728 पहुंच गई है और सोमवार को दो और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 21 हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

