एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली जिले के भोजीपुरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गयी। पुलिस विभाग से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत

बरेली (उप्र), 14 दिसंबर बरेली जिले के भोजीपुरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गयी। पुलिस विभाग से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने यहां बताया कि भोजीपुरा थाना क्षेत्र के शेड़ा गांव निवासी राकेश कुमार की पत्नी मीना देवी (38) अपनी पुत्री सुशीला (16) के साथ परेवा मोहम्मद अली गांव में स्थित अपने मायके गयी थीं।

उन्होंने बताया कि मीना अपनी बेटी सुशीला और एक अन्य बच्चे को लेकर बृहस्पतिवार को अपने भतीजे चमन के साथ मोटरसाइकिल से शेड़ा गांव लौट रही थीं।

उन्होंने बताया कि चमन ने रास्ते में धौरा टांडा-आटामांडा मार्ग पर एक ट्रक से आगे निकलने की कोशिश में अपनी मोटरसाइकिल एक ऊबड़-खाबड़ मार्ग पर उतार दी। इस दौरान उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और मीना देवी और सुशीला सड़क पर गिर गयीं।

सूत्रों ने बताया कि पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना में चमन के साथ एक बच्चा भी मोटरसाइकिल से गिर पड़ा, लेकिन इन दोनों को मामूली चोट लगी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

सं सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2023 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).