एजेंसी न्यूज

UP Shocker: विधवा मां के Love Affair के खिलाफ था बेटा, कलयुगी मां ने प्रेमी संग मिलकर की नाबालिग बेटे की हत्या

मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने एक किशोर की हत्या के आरोप में उसकी मां और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

UP Shocker: विधवा मां के Love Affair के खिलाफ था बेटा, कलयुगी मां ने प्रेमी संग मिलकर की नाबालिग बेटे की हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

मुजफ्फरनगर (उप्र), 10 अगस्त : मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने एक किशोर की हत्या के आरोप में उसकी मां और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि महिला मुनेश और उसके पुरुष मित्र को नाबालिग की हत्या के आरोप में मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया गया. किशोर का शव सोमवार को एक ट्यूबवेल से बरामद किया गया था.

उन्होंने कहा कि पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है और उसका एक अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है और उसका बेटा इस संबंध के खिलाफ था,जिसके चलते दोनों ने किशोर की हत्या कर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2022 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).