UP Shocker: मां ने बेटे की कथित हत्या कर शव को जला दिया, पुलिस ने हिरासत में लिया
पुलिस ने बच्चे का जला शव बरामद कर आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है. अपर पुलिस अधीक्षक राम अर्ज ने बताया कि बुधवार सुबह थाना हीमपुर दीपा के गांव जलालपुर हसना में कपिल जब अपने खेत से लौटा तो उसके घर मे पत्नी आदेश देवी अपने चार वर्षीय पुत्र हर्ष की फावड़े से हत्या कर शव को आग में जला रही थी.
पुलिस ने बच्चे का जला शव बरामद कर आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है. अपर पुलिस अधीक्षक राम अर्ज ने बताया कि बुधवार सुबह थाना हीमपुर दीपा के गांव जलालपुर हसना में कपिल जब अपने खेत से लौटा तो उसके घर मे पत्नी आदेश देवी अपने चार वर्षीय पुत्र हर्ष की फावड़े से हत्या कर शव को आग में जला रही थी. कपिल ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी.
थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी मां को हिरासत मे ले लिया है. एएसपी के अनुसार पिता कपिल की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर आरोपी मां से घटना के कारणों के संबंध मे पूछताछ की जा रही है. यह भी पढ़ें : सेना के ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों की मौत
कपिल ने बताया कि बच्चे का शव आग से निकालने का प्रयास करने पर उसकी पत्नी आदेश उस पर भी फावडे़ से हमला करना चाह रही थी. पुलिस मामले की जांच कर रही थी .
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2024 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

