विदेश की खबरें | एसएलपीपी के अधिकतर लोग अल्हाप्पेरुमा को राष्ट्रपति, प्रेमदासा को प्रधानमंत्री बनाने के पक्ष में :खबर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका की सत्तारूढ़ श्रीलंका पोदुजना पेरामुना (एसएलपीपी) पार्टी के अधिकतर सदस्य पार्टी से अलग हुए धड़े के नेता दुल्लास अल्हाप्पेरुमा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार और मुख्य विपक्षी नेता सजित प्रेमदासा को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के पक्ष में हैं।

कोलंबो, 19 जुलाई श्रीलंका की सत्तारूढ़ श्रीलंका पोदुजना पेरामुना (एसएलपीपी) पार्टी के अधिकतर सदस्य पार्टी से अलग हुए धड़े के नेता दुल्लास अल्हाप्पेरुमा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार और मुख्य विपक्षी नेता सजित प्रेमदासा को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के पक्ष में हैं।

एसएलपीपी के अध्यक्ष जी एल पीरीस ने बुधवार को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले मंगलवार को यह बात कही।

देश की अर्थव्यवस्था को संभाल नहीं पाने पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रपति पद से गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे के मद्देनजर उनके उत्तराधिकारी को चुनने के लिए 20 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होना है। मंगलवार को सांसदों ने कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और दो अन्य के नाम राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर प्रस्तावित किये थे।

विक्रमसिंघे (73) का मुकाबला 63 वर्षीय अल्हाप्पेरुमा और वामपंथी जनता विमुक्ति पेरामुना (जेवीपी) पार्टी के नेता अनुरा कुमारा दिशानायके (53) से है। अल्हाप्पेरुमा सिंहली बौद्ध राष्ट्रवादी हैं और एसएलपीपी से अलग हुए धड़े के प्रमुख सदस्य हैं। उनके नाम की आधिकारिक घोषणा संसद में की गयी।

समाचार पोर्टल न्यूज फर्स्ट.एलके के अनुसार एसएलपीपी अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी के अधिकतर सदस्य अल्हाप्पेरुमा को राष्ट्रपति बनाये जाने के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि एसएलपीपी सांसद विपक्ष के नेता प्रेमदासा (55) को प्रधानमंत्री बनाने के पक्ष में हैं, जो श्रीलंका की मुख्य विपक्षी पार्टी समागी जन बालावेगया (एसजेबी) के नेता हैं।

रोचक तथ्य यह है कि प्रेमदासा ने अल्हाप्पेरुमा के नामांकन के समर्थन में मंगलवार को राष्ट्रपति पद की दौड़ से अपना नाम वापस ले लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\