देश की खबरें | प्रदेश के ज्यादातर हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। राज्य के लगभग सभी मंडलों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी और लू से अगले तीन-चार दिनों तक कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

लखनऊ, 13 जून उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। राज्य के लगभग सभी मंडलों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी और लू से अगले तीन-चार दिनों तक कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मौसम केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर मंडलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान झांसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक प्रयागराज में दिन का तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में 44.1, आगरा में 43.8, चित्रकूट में 43.6, मथुरा में 43.5, वाराणसी और हमीरपुर में 43.2, भदोही और फतेहपुर में 42.6, गाजीपुर में 42.5 तथा सुल्तानपुर में 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान आगरा, अलीगढ़, हरदोई, कानपुर, लखीमपुर खीरी, मेरठ तथा मुरादाबाद समेत कई जिलों में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहा।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर और जौनपुर समेत 22 जिलों में ताप लहर और लू का प्रकोप होने की चेतावनी जारी की है।

प्रदेश में अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है। उसके बाद कुछ इलाकों में तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड