एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर घाटी के ज्यादातर हिस्सों में रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने इस महीने के अंत तक मौसम के शुष्क रहने और सर्द रातें होने का पूर्वानुमान जताया है।

देश की खबरें | कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया

श्रीनगर, 23 नवंबर कश्मीर घाटी के ज्यादातर हिस्सों में रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने इस महीने के अंत तक मौसम के शुष्क रहने और सर्द रातें होने का पूर्वानुमान जताया है।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग को छोड़कर समूची घाटी में मंगलवार की रात पारा शून्य से नीचे जा पहुंचा।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर में भी इस मौसम में पहली बार रात को तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार रात को शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जो इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम था।

उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग में तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया जबकि पहलगाम में पारा शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के काज़ीगुंड में तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि कुपवाड़ा में पारा शून्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड हुआ।

हालांकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और समूचे कश्मीर में यह एक मात्र स्थान था जहां पारा शून्य से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है।

वहीं लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जबकि द्रास में शून्य से 13.5 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकता है तथा दिन में ठंड कम होगी जबकि रातें सर्द होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2022 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).