एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | विदेशों में मिले जुले रुख के बीच मांग प्रभावित होने से अधिकतर तेल तिलहन कीमतों में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में मिले जुले रुख के बीच दिल्ली तेल तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को सरसों, मूंगफली तेल तिलहन, सोयाबीन तेल, सीपीओ और पामोलीन तेल सहित अधिकतर तेल तिलहनों के भाव में गिरावट का रुख रहा।

जरुरी जानकारी | विदेशों में मिले जुले रुख के बीच मांग प्रभावित होने से अधिकतर तेल तिलहन कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, सात अप्रैल विदेशी बाजारों में मिले जुले रुख के बीच दिल्ली तेल तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को सरसों, मूंगफली तेल तिलहन, सोयाबीन तेल, सीपीओ और पामोलीन तेल सहित अधिकतर तेल तिलहनों के भाव में गिरावट का रुख रहा।

बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकागो एक्सचेंज में डेढ़ प्रतिशत की तेजी थी जबकि मलेशिया एक्सचेंज में एक प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

उन्होंने कहा कि शिकागो एक्सचेंज में तेजी होने के बावजूद घरेलू मांग कमजोर होने से खाद्य तेलों के दाम में गिरावट आई।

सूत्रों ने कहा कि मलेशिया में गिरावट के कारण पामोलिन और सीपीओ के की कीमतों में गिरावट देखी गई।

बृहस्पतिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 7,500-7,550 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,725 - 6,820 रुपये प्रति क्विन्टल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,500 रुपये प्रति क्विन्टल।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,570 - 2,760 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,370-2,445 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,420-2,520 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,900 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,650 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,380 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,840 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,100 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,650 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,380 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 7,725-7,775 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज 7,425-7,525 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2022 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).