देश की खबरें | भाजपा राज में महिलाओं के साथ हो रहा सबसे ज्यादा अन्याय : अखिलेश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अन्याय और उत्पीड़न होने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘नारियों को अपना सम्मान बचाना है तो भाजपा को सत्ता से हटाना होगा।’’
लखनऊ, 28 दिसंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अन्याय और उत्पीड़न होने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘नारियों को अपना सम्मान बचाना है तो भाजपा को सत्ता से हटाना होगा।’’
यादव ने यहां सपा राज्य मुख्यालय पर समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी आधी आबादी को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने की पक्षधर है। समाजवादी पार्टी और उसकी सरकार में महिलाओं का सम्मान और अवसर सुरक्षित है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जबकि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अन्याय और उत्पीड़न हो रहा है। नारियों को अपना सम्मान बचाना है तो भाजपा को सत्ता से हटाना होगा।’’
सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। हर दिन महिलाओं के साथ बड़े पैमाने पर अन्याय और उत्पीड़न की खबरे सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था इस हद तक खराब है कि बच्चियों को स्कूल जाने से भी डर लगता है। भाजपा सरकार की यही बड़ी उपलब्धि है।
यादव ने कहा कि ‘‘भाजपा सरकार में मणिपुर में महिलाओं के साथ बड़ी जघन्य घटनाएं हुई। अत्याचार हुआ लेकिन महिलाओं को न्याय नहीं मिला। भाजपा से किसी को भी न्याय की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार में महिलाओं की अस्मत को रौंदा जा रहा है।’’
उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग महिला वंदन की बात करते थे उनकी सरकार में महिला पहलवानों के साथ जिस तरह का अन्याय हुआ, उसे पूरे देश ने देखा।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी महिला संगठन लोकसभा चुनाव में पूरी मजबूती से हर बूथ पर सपा को जिताने के लिए पूरी ताकत से काम करे। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर ‘इंडिया’ गठबंधन (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस) भाजपा को हरायेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2023 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

