एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुवाहाटी में दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से मॉर्फिन, अवैध सिगरेट बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुवाहाटी में दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से 74 लाख रुपये की मॉर्फिन (मादक पदार्थ) और अवैध सिगरेट बरामद की गई है। दोनों मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुवाहाटी में दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से मॉर्फिन, अवैध सिगरेट बरामद

गुवाहाटी (असम), 28 जुलाई गुवाहाटी में दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से 74 लाख रुपये की मॉर्फिन (मादक पदार्थ) और अवैध सिगरेट बरामद की गई है। दोनों मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की गुवाहाटी इकाई ने बुधवार को राजधानी एक्सप्रेस से दो लोगों के पास से 0.73 किलोग्राम मॉर्फिन और 20,503 सिगरेट बरामद की।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ वे कथित तौर पर इसे दीमापुर से लखनऊ ले जा रहे थे। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 70 लाख रुपये है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।’’

अधिकारी ने बताया कि अन्य मामले में डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से अवैध सिगरेट के 200 बंडल बरामद किए गए और मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ वह कथित तौर पर दीमापुर से इलाहाबाद जा रहा था। इन सिगरटों की अनुमानित कीमत चार लाख रुपये है।’’

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2022 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).