एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में सुबह का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, आंधी-तूफान और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो रविवार के तापमान के मुकाबले नौ डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में सुबह का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, आंधी-तूफान और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी

नयी दिल्ली, 16 जून राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो रविवार के तापमान के मुकाबले नौ डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में बारिश नहीं हुई है तथा सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 68 प्रतिशत दर्ज की गई।

रविवार तड़के राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जिससे पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली।

सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

आईएमडी ने बुधवार तक दिल्ली के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसमें हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी, बिजली चमकने और 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है। ये रंग और इनके संदेश.... ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत) हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह नौ बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में दर्ज की गई, जिसमें वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 114 रहा।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2025 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).