देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा के हिस्सों में सुबह छाया रहा कोहरा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब, हरियाणा में सोमवार को ठंड का प्रकोप जारी रहा और अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चंडीगढ़, पांच फरवरी पंजाब, हरियाणा में सोमवार को ठंड का प्रकोप जारी रहा और अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा।
विभाग के अनुसार, लुधियाना और पटियाला में तापमान क्रमश 9.6 और 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं पठानकोट में 7.3, बठिंडा में 6.6, फरीदकोट में 5.5 और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हिसार में तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं करनाल में 13.5, नारनौल में नौ, रोहतक में 12.8, भिवानी में 10.1 और सिरसा में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2024 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

