एजेंसी न्यूज

तीन हजार से अधिक मजदूर श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन से ओडिशा पहुंचे

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तीन हजार से अधिक मजदूर श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन से ओडिशा पहुंचे
जमात

बेरहामपुर (ओडिशा), चार मई गुजरात और केरल में फंसे तीन हजार प्रवासी मजदूर विशेष रूप से चलाई गई श्रमिक ट्रेन से ओडिशा के गंजम जिले में सोमवार को पहुंचे।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गुजरात स्थित सूरत से दो ट्रेनों में 2,400 मजदूर घर लौटे और केरल स्थित एरनाकुलम से 640 मजदूर एक अन्य ट्रेन से वापस आए।

अधिकारियों ने बताया कि सभी तीन ट्रेनें बेरहामपुर के जगन्नाथपुर स्टेशन पर पहुंची।

सूत्रों के अनुसार 1,200 प्रवासी मजदूरों को लेकर एक अन्य ट्रेन सोमवार देर रात जगन्नाथपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

रविवार को 2,300 से अधिक मजदूर सूरत और केरल स्थित अलुवा से गृह राज्य पहुंचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 01:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).