एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | एनसीबी से जब्त की ‘एक्सटेसी’ की तीन हजार से अधिक गोलियां

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने ‘एक्सटेसी’ नामक नशीले पदार्थ की एक बड़ी खेप जब्त की है जिसे मुंबई स्थित एक दंपति द्वारा बेल्जियम से लाया गया था।

देश की खबरें | एनसीबी से जब्त की ‘एक्सटेसी’ की तीन हजार से अधिक गोलियां
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 अगस्त मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने ‘एक्सटेसी’ नामक नशीले पदार्थ की एक बड़ी खेप जब्त की है जिसे मुंबई स्थित एक दंपति द्वारा बेल्जियम से लाया गया था।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | पंजाब सरकार ने राज्य में शादी और अंतिम संस्कार को छोड़ सभी कार्यक्रमों पर 31 अगस्त तक लगाईं रोक: 20 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते महानगर के पश्चिमी भाग में एक अभियान चलाया गया जिसमें मादक पदार्थ की 3,056 गोलियां बरामद हुईं।

अधिकारियों ने कहा कि एक्सटेसी की एक गोली की कीमत घरेलू बाजार में 1,500 से 2,500 रुपये के बीच है।

यह भी पढ़े | Prashant Bhushan Contempt Case: प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- ट्वीट आवेश में नहीं किये, मैंने अपने वास्तविक विचार व्यक्त किये.

उन्होंने कहा कि दंपति की पहचान एच ए चौधरी और आर बाथरे के रूप में की गई है।

आरोपियों ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स से एक्सटेसी मंगाई थी और इसकी 3,010 गोलियां दस अगस्त को कुरियर से भेजी गईं।

अधिकारियों ने कहा कि मादक पदार्थ को खिलौनों के डिब्बे में छिपाकर लाया गया था।

उन्होंने कहा कि बाकी 46 गोलियां दंपति के नवी मुंबई स्थित आवास से बरामद की गईं।

एनसीबी के उप निदेशक (अभियान) के पी एस मल्होत्रा ने कहा, “जब्त की गई उच्च गुणवत्ता वाली एक्सटेसी की गोलियां कई रंगों में हैं। मादक पदार्थ को ब्रसेल्स से लाया गया था और इसे मुंबई की पार्टियों में बेचा जाना था।”

उन्होंने कहा कि एनसीबी इस मामले के तार बड़े गिरोह से जुड़े होने की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2020 06:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).