देश की खबरें | तेलंगाना में छह हजार से ज्यादा कोविड-19 के मरीज घर में पृथक वास में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में छह हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मरीजों का घर में इलाज चल रहा है और राज्य सरकार महामारी से निपटने के लिए जांच बढ़ा रही है ।

हैदराबाद, चार जुलाई तेलंगाना में छह हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मरीजों का घर में इलाज चल रहा है और राज्य सरकार महामारी से निपटने के लिए जांच बढ़ा रही है ।

लोक स्वास्थ्य के महानिदेशक जी श्रीनिवास राव ने यहां पत्रकारों से कहा, " दिल्ली के बाद, घर में पृथक वास में सबसे ज्यादा संक्रमित मामले तेलंगाना में हैं। 12000 मामलों को पिछले एक महीने से घर में पृथकवास में रखा गया है जबकि फिलहाल 6552 मामले घर में पृथक वास में हैं। "

यह भी पढ़े | मुंबई में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जल-जमाव: 4 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

घर में पृथक में रखे गए मरीजों को फोन और वीडियो के जरिए परामर्श दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जाता है।

यह भी पढ़े | नोएडा के बाल सुधार गृह के 13 बच्चे कोरोना पॉजिटिव, किया गया था एंटीजन टेस्ट.

राज्य में शुक्रवार तक संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 9,984 है।

उन्होंने बताया कि अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद, मामले बढ़े हैं।

अधिकारी ने बताया कि जून में ही 13,534 मामले सामने आए हैं।

तेलंगाना में शनिवार को कोरोना वायरस के कुल मामले 20,462 हैं।

राव ने बताया कि अबतक 280 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 90 प्रतिशत से ज्यादा लोग पहले से किसी और बीमरी से पीड़ित थे।

अधिकारी ने बताया कि फिलहाल प्रतिदिन 6500 जांच की जा सकती हैं तथा पांच और प्रयोगशालाएं जल्द खुलेंगी।

उन्होंने बताया कि मृत्यु दर 1.7 फीसदी है और 95 फीसदी से ज्यादा मरीज ठीक हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\