देश की खबरें | उच्च शिक्षा के लिए बजट आवंटन में छह प्रतिशत से अधिक वृद्धि : मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में उच्च शिक्षा विभाग के लिए आवंटन पिछले वर्ष की अपेक्षा करीब छह प्रतिशत बढ़कर 47,619 करोड़ रुपये हो गया है।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में उच्च शिक्षा विभाग के लिए आवंटन पिछले वर्ष की अपेक्षा करीब छह प्रतिशत बढ़कर 47,619 करोड़ रुपये हो गया है।

मंत्रालय ने यह स्पष्टीकरण उन खबरों के बाद दिया है, जिनमें कहा गया था कि इस वर्ष उच्च शिक्षा के लिए बजटीय आवंटन में कमी की गई है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2024-25 के लिए उच्च शिक्षा विभाग का बजट 47,619 करोड़ रुपये है, जो 2023-24 के संशोधित अनुमान की तुलना में 2,875 करोड़ रुपये (6.43 प्रतिशत) अधिक है।’’

मंत्रालय ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा जारी बजट अनुमानों के विवरण (एसबीई) में कहा गया है कि पिछले वित्त वर्ष में विभाग के लिए संशोधित अनुमान 57,244 करोड़ रुपये था, जो इस वर्ष के बजट अनुमान में 9,600 करोड़ रुपये से अधिक की कमी दर्शाता है।

उसने कहा कि बजट दस्तावेज से पता चलता है कि 2023-24 के संशोधित अनुमान में माध्यमिक और उच्चतर शिक्षा कोष को 12,500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि हस्तांतरित की गई।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस प्रकार, संशोधित अनुमान 2023-24 में 12,500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए जिसका वास्तव में वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान उपयोग नहीं किया जाना था। इस प्रकार उच्च शिक्षा के लिए वित्त वर्ष 2023-24 में वास्तविक संशोधित आवंटन 44,744 करोड़ रुपये था।’’

उसने कहा कि स्कूली शिक्षा के लिए बजट आवंटन 73,498 करोड़ रुपये है, जो स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के लिए अबतक का सबसे अधिक आवंटन है और यह पिछले वर्ष की तुलना में 19 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज