देश की खबरें | मौनी अमावस्या के मद्देजनर महाकुम्भनगर में एक हजार से अधिक चिकित्साकर्मी तैनात किए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार ने मौनी अमावस्या के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने के मद्देनजर यहां एक हजार से अधिक चिकित्साकर्मियों को तैनात किया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

महाकुम्भनगर, 28 जनवरी उत्तर प्रदेश सरकार ने मौनी अमावस्या के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने के मद्देनजर यहां एक हजार से अधिक चिकित्साकर्मियों को तैनात किया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मेले के हर सेक्टर में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

इसमें कहा गया, ‘‘महाकुम्भनगर में 300 विशेषज्ञ चिकित्सक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में तैनात किए गए हैं। ये चिकित्सक किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। अब तक दो लाख से अधिक मरीज यहां के केंद्रीय समेत अन्य अस्पतालों में ओपीडी सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं। साथ ही अब तक ढाई लाख से अधिक लोग प्रयोगशाला में जांच करा चुके हैं।’’

बयान में कहा गया है कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ सरकार ने मेले को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए हैं।

इस बीच, स्वास्थ्य विभाग का प्रभार भी संभाल रहे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक बयान में कहा, ‘‘मौनी अमावस्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। मेला क्षेत्र में एक हजार से अधिक स्वयं सेवक तैनात किए गए हैं। परेड ग्राउंड स्थित केंद्रीय चिकित्सालय में 300 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महाकुम्भ मेला परिसर में अब तक 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालु अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। महाकुम्भ मेला परिसर में देश-विदेश से आने वाले सभी साधु-संतों और श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का ख्याल रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने तलाक की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस से की ये खास अपील

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड