एजेंसी न्यूज

कांग्रेस के ‘देवभूमि ऐप’ पर नौ हजार से ज्यादा लोगों ने दर्ज कराईं शिकायतें

सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के दौरान समस्याओं को जानने के लिए 22 अप्रैल को जारी ‘देवभूमि सेवा ऐप’ के माध्यम से राज्य के छात्रों और मजदूरों समेत हजारों लोगों के अन्य प्रदेशों में फंसे लोगों की जानकारी प्राप्त हुई है।

कांग्रेस के ‘देवभूमि ऐप’ पर नौ हजार से ज्यादा लोगों ने दर्ज कराईं शिकायतें
जमात

देहरादून, 28 अप्रैल उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा जारी 'देवभूमि सेवा ऐप' पर करीब नौ हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी समस्यायें दर्ज करायी हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह जल्द ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलकर उनसे आवश्यक कदम उठाने का आग्रह करेंगे।

सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के दौरान समस्याओं को जानने के लिए 22 अप्रैल को जारी ‘देवभूमि सेवा ऐप’ के माध्यम से राज्य के छात्रों और मजदूरों समेत हजारों लोगों के अन्य प्रदेशों में फंसे लोगों की जानकारी प्राप्त हुई है।

इस दौरान सिंह के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य और इस ऐप को लांच करने वाले मनीष खण्डूरी भी मौजूद थे।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से अभी तक नौ हजार से अधिक लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया है तथा यह भी पता चला है कि कई लोगों तक अभी तक राहत सामग्री और खाद्यान्न नहीं पहुंच पा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने कहा कि वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री रावत से मुलाकात कर इन समस्याओं के बारे में उन्हें बताएंगे और उनसे आवश्यक कदम उठाने का आग्रह करेंगे।

उन्होंने कहा कि पर्वतीय जनपदों से बड़ी संख्या में पलायन करने वाले अधिकतर नौजवान देश के औद्योगिक क्षेत्रों एवं होटलों में सेवारत हैं तथा छात्र उच्च शिक्षा के लिए अपने घरों से दूर हैं। उन्होंने कहा कि उनके सामने खाने-पीने के सामान तथा बीमारी से बचाव के लिए आवश्यक सामग्री का संकट खड़ा हो गया है जिससे वे अपने आपको असहाय महसूस कर रहे हैं।

सिंह ने कोरोना वायरस महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के कारण बंद निजी संस्थानों, कारखानों, दुकानों आदि के कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट को देखते हुए राज्य सरकार से छात्रों की स्कूल फीस माफ करने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि इस स्थिति को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने छात्रों की फीस माफ करने का निर्णय लिया है। सिंह ने उत्तराखंड के निजी विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे छात्रों की फीस माफ करने के साथ ही वहां कार्यरत शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए राज्य सरकार से धनराशि उपलब्ध कराने को भी कहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).