एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव में पुहंचे पांच हजार से ज्यादा लोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के बांस पार्क ‘बानसेरा’ में आयोजित दो-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव में पांच हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव में पुहंचे पांच हजार से ज्यादा लोग

नयी दिल्ली, 14 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी के बांस पार्क ‘बानसेरा’ में आयोजित दो-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव में पांच हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को संपन्न हुए ‘पतंग उत्सव’ का आयोजन दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने किया था और उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शनिवार को इसका उद्घाटन किया था।

उन्होंने बताया कि उत्सव के दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोग अपने परिवारों के साथ सरायकाले खां इलाके में स्थित ‘बानसेरा’ पहुंचे।

राजनिवास के अधिकारियों के मुताबिक, पतंग उत्सव में पांच हजार से ज्यादा लोग पहुंचे और दूसरे दिन तक सभी टिकट बिक गए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस उत्सव की कामयाबी ने डीडीए के लिए अन्य स्थानों पर इस तरह के और कार्यक्रम आयोजित करने की राह खोल दी है।

अधिकारियों ने कहा कि कार्यक्रम में भांगड़ा, गरबा, घूमर और बिहू जैसे सांस्कृतिक प्रदर्शन भी काफी पंसद किए गए।

उत्सव में राजस्थान, सिक्किम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, लक्षदीप और गुजरात से 30 से ज्यादा पतंगबाज़ पहुंचे और उन्होंने पतंगबाज़ी का हुनर दिखाया।

उत्सव में अलग-अलग आकार और रंग की पतंगों को उड़ाया गया, जिनमें राष्ट्रीय ध्वज के रंग की पतंगें भी शामिल थीं।

इसमें पतंगबाज़ी के इतिहास को प्रदर्शित करने वाला मंडप, खाने-पीने के स्टॉल समेत अन्य स्थान आकर्षण का केंद्र रहे।

अधिकारी ने कहा कि सक्सेना और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के अलावा, सेशेल्स, मंगोलिया, माली, बुरुंडी, बोलीविया, नाइजर, ऑस्ट्रिया, मालदीव, लीबिया और पेरू जैसे देशों के राजनयिक भी उत्सव में पहुंचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2024 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).