विदेश की खबरें | पाकिस्तान में आठ लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में आठ लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जाएगी। इस बीमारी के खिलाफ अगले सप्ताह से शुरू होने वाला यह अभियान तीन दिन चलेगा। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इस्लामाबाद, 14 जुलाई पाकिस्तान में आठ लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जाएगी। इस बीमारी के खिलाफ अगले सप्ताह से शुरू होने वाला यह अभियान तीन दिन चलेगा। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोरोना वायरस महामारी के कारण पोलियो उन्मूलन अभियान रोक दिया गया था।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच चीन का अमेरिका से वैश्विक आयात जून में 10.6 प्रतिशत बढ़ा.

पाकिस्तान में 17 फरवरी को देशव्यापी पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू किया गया था। अभियान के दौरान देश भर में पांच साल से कम उम्र के करीब 3.96 करोड़ बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया था। इसे सफल बनाने के मद्देनजर सरकार ने लोगों से समर्थन की अपील भी की थी।

हालांकि, देश में फरवरी के दौरान ही कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद अभियान को स्थगित कर दिया गया था।

यह भी पढ़े | भगवान राम पर नेपाली प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा के बयान से भड़के संत और विहिप.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान से जुड़े एक स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक, सोमवार से शुरू होने जा रहे अभियान के दौरान तीन दिन में आठ लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जाएगी।

अधिकारी ने कहा कि देश में कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या में कमी दर्ज होने के बाद पोलियो उन्मूलन अभियान को दोबारा शुरू करने की योजना पर निर्णय लिया जा सका।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1,979 नए मामले सामने आए हैं।

पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नाइजीरिया तीन ऐसे देश हैं जहां पोलियो अभी भी स्थानिक रोग है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\