COVID-19 Update: भारत में 126 दिन बाद कोरोना वायरस संक्रमण के 800 से अधिक मामले सामने आए
भारत में शनिवार को 126 दिन के बाद एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 800 से अधिक मामले दर्ज किए गए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के 843 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,94,349 हो गई है.
नयी दिल्ली, 17 मार्च : भारत में शनिवार को 126 दिन के बाद एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 800 से अधिक मामले दर्ज किए गए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के 843 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,94,349 हो गई है.
पिछले चौबीस घंटे में झारखंड और महाराष्ट्र से संक्रमण से एक-एक, जबकि केरल से दो लोगों की मौत की जानकारी मिली है. इससे मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,799 पर पहुंच गई है. मंत्रालय के मुताबिक, देश में उपाचाराधीन रोगियों की संख्या 5,839 है, जो संक्रमितों की कुल तादाद का 0.01 प्रतिशत है. वहीं, संक्रमण से उबरने वालों की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है. यह भी पढ़ें : COVID-19: कोविड-19 वैश्विक महामारी का किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा- लांसेट
मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोविड-19 को मात देने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,58,161 हो गई है. वहीं, मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत आंकी गई है. मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.64 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2023 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

