देश की खबरें | जोधपुर में 80 से अधिक प्रवासी पक्षी मृत मिले, रानीखेत रोग की चपेट में आने का संदेह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जोधपुर जिले के करपड़ा गांव में पिछले तीन दिनों में 80 से अधिक कुरजां (डेमोसाइल क्रेन) पक्षी मृत मिले हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों को संदेह है ये पक्षी रानीखेत रोग की चपेट में आए हैं।

जोधपुर (राजस्थान), नौ नवंबर राजस्थान के जोधपुर जिले के करपड़ा गांव में पिछले तीन दिनों में 80 से अधिक कुरजां (डेमोसाइल क्रेन) पक्षी मृत मिले हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों को संदेह है ये पक्षी रानीखेत रोग की चपेट में आए हैं।

रानीखेत रोग एक विषाणु जनित रोग है।

स्थानीय वन्यजीव कार्यकर्ता भजन लाल नैन को शनिवार को इन प्रवासी पक्षियों के शव दिखे थे और उन्होंने वन्यजीव विभाग तथा अन्य वन्यजीव कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वन विभाग ने एक दल को मौके पर भेजा, जिसमें पशु चिकित्सक भी शामिल थे।

वरिष्ठ पशु चिकित्सक श्रवण सिंह राठौड़ ने बताया कि करीब 100 बीमार पक्षियों का इलाज भी चल रहा है और उनके भी रानीखेत रोग से पीड़ित होने का संदेह है।

कुछ पक्षियों के विसरा के नमूने भोपाल की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं और उसकी रिपोर्ट दो दिन में आने की उम्मीद है।

एक वन अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने तुरंत ही जांच शुरू कर दी और लक्षणों के आधार पर मौत का कारण रानीखेत रोग होने का संदेह है। अन्य पक्षी इसकी चपेट में ना आएं इसलिए कंकालों को दूर स्थान पर गहरे गड्डों में दफना दिया गया है, ताकि कुत्ते या अन्य जानवर भी उन्हें खोदकर बाहर ना निकाल पाएं।’’

पशु चिकित्सकों ने बीमार पक्षियों का इलाज शुरू कर दिया है, जो उड़ नहीं पा रहे है। जलाशयों में भी दवाएं डाल दी गई हैं।

राठौड़ ने कहा, ‘‘ हमने पानी में दवाएं मिला दी हैं, ताकि संक्रमित पक्षी इसे पीने से ठीक हो पाएं और अन्य पक्षियों को इस घातक संक्रमण से बचाया जा सके। कुछ पक्षी अन्य स्थानों पर उड़ गए लेकिन हम शेष पक्षियों को उड़ने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वे किसी अन्य स्थान पर अन्य स्वस्थ पक्षियों से ना मिलें और वहां संक्रमण न फैले।’’

इससे पहले, राजस्थान की सांभर झील में नवंबर 2019 में बड़ी संख्या ‘एवियन बोटुलिज़्म’ (जलपक्षी) मारे गए थे। राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत के मामले में हस्तक्षेप कर जांच के लिए समिति का गठन किया था। समिति की रिपोर्ट में अधिकतर पक्षियों की मौत की वजह, सांभर झील की आर्द्रभूमि के पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने के लिये पर्यावरण मानदंडों का उल्लंघन किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\