देश की खबरें | पंजाब में पराली जलाने के 700 से अधिक मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.
चंडीगढ़, 10 अक्टूबर पंजाब के अधिकारियों द्वारा पराली जलाने के चलन को रोकने के लिए कई प्रयास किए जाने के बावजूद राज्य में अब तक पराली जलाने के 700 से अधिक मामले सामने आए हैं।
लुधियाना स्थित ‘पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर’ के आंकड़ों के अनुसार राज्य में सोमवार को चार खेतों में आग लगने की घटनाएं हुईं। इनमें से दो अमृतसर में जबकि लुधियाना और कपूरथला में पराली जलाने का एक-एक मामला सामने आया।
आंकड़ों के मुताबिक, 15 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच खेतों में पराली जलाए जाने के कुल 718 मामले सामने आए हैं।
राज्य सरकार द्वारा अधिक फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों का आश्वासन देने और पराली जलाने के खिलाफ बड़े पैमाने पर जागरूकता कार्यक्रम शुरू करने के बावजूद खेतों में अपशिष्ट के सफाये के लिए आग लगाई जा रही है।
आने वाले दिनों में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ने की आशंका है क्योंकि पिछले महीने हुई बारिश के कारण धान की कटाई में कम से कम 10 दिन की देरी हुई है।
राज्य में पराली जलाने के 2021 में 71,304 मामले, 2020 में 76,590 मामले, 2019 में 55,210 मामले जबकि 2018 में 50,590 मामले दर्ज किए गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2022 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

