देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस के 64 हजार से अधिक नये मामले जून में आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जून में कोरोना वायरस संक्रमण के 64 हजार से अधिक नये मामले सामने आए जबकि 47,489 मरीज ठीक हुए। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने यह आंकड़ा जारी किया है।

नयी दिल्ली, 30 जून राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जून में कोरोना वायरस संक्रमण के 64 हजार से अधिक नये मामले सामने आए जबकि 47,489 मरीज ठीक हुए। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने यह आंकड़ा जारी किया है।

फिलहाल दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले 85,161तक पहुंच गये हैं जो देश के शहरों में सर्वाधिक मामले हैं। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में दिल्ली में महाराष्ट्र के बाद कोविड- के सर्वाधक संक्रमित हैं।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन का वीडियो कई ओं में किया जारी, भोजपुरी, मराठी, गुजराती और बांग्ला में किए ट्वीट.

यहां फिलहाल 26,246 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि अबतक 2680 मरीजों की मौत हो चुकी है।

इस माह के प्रारंभ में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि दिल्ली में कोरेाना वायरस के आंकड़े 30 जून तक एक लाख को छू सकते हैं तथा 31 जुलाई तक मामले साढ़े पांच लाख तक पहुंच जायेंगे।

यह भी पढ़े | उत्तरी दिल्ली हिंसा मामला: केजरीवाल सरकार ने 11 वकीलों को स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के तौर पर नियुक्त किया : 30 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जब यहां तेजी से कोविड-19 के मामले बढने लगे तब दिल्ली ने परीक्षण काफी बढ़ा दिया गया और तब ज्यादातर तीव्र एंटीजन प्रविधि की इजाजत दी गयी। शहर में कोविड-19 का पहला मामला एक मार्च को आया था।

यहां कोरोना वायरस के आंकड़े को 1000 के पार जाने में करीब 41 दिन लगे और 18 मई को यह 10000 के पार चला गया।

एक जून को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मामले 20,834 थे। तबतक मामले 1000 अंक के दायरे में बढ़ रहे थे।

लेकिन तब से रोज कोरेाना वायरस के 2000 से अधिक नये मामले सामने आने लगे और संक्रमितों का आंकड़ा 14 जून को महज 14 दिनों में दोगुणा होकर 41,182 हो गया। सत्ताईस जून तक यह सीधे 80,188 हो गया। जून में 13 से लेकर 27 तारीख तक सात ऐसे दिन थे जब 3000 से अधिक नये मामले सामने आये।

इस दौरान सबसे अच्छी बात यह रही कि बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ भी हुए। जून में 47,357 मरीज स्वस्थ हुए जिनमें 40000मरीज 15 से 29 जून के बीच ठीक हुए।

यहां कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने की दर 29 जून को 66.03 प्रतिशत तक पहुंच गई, जो राष्ट्रीय औसत 58.67 फीसदी से अधिक है।

ऐसे समय में जब दिल्ली कोविड-19 के आंकड़े में मुम्बई से आगे निकल गयी तब यहां स्वस्थ होने की दर भी बहुत तेजी से बढ़ी। दिल्ली में 19जून को रोगियों के ठीक होने के दर 44.37 प्रतिशत थी जो अगले दिन 55.14 फीसद हो गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\