स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया- देश में कोविड-19 रोधी टीके की 63 करोड़ से अधिक खुराक दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 63 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है. शाम 7 बजे जारी अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को कोविड-19 रोधी टीके की 65 लाख से अधिक खुराकें दी गईं.
नयी दिल्ली, 28 अगस्त: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 63 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है. शाम 7 बजे जारी अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को कोविड-19 रोधी टीके की 65 लाख से अधिक खुराकें दी गईं.
मंत्रालय ने कहा कि दिन की अंतिम रिपोर्ट देर रात तक संकलित कर ली जाएगी.
मंत्रालय ने कहा कि सबसे जोखिम वाले जनसंख्या समूहों को कोविड-19 से बचाने के एक साधन के रूप में देश में टीकाकरण कवायद की नियमित रूप से समीक्षा और निगरानी की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2021 09:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

