देश की खबरें | भारत में अब तक 58 करोड़ से अधिक कोविड टीका लगाए गए: सरकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में दिए गए कोविड-19 टीके की कुल खुराक की संख्या 58 करोड़ से अधिक हो गई है।
नयी दिल्ली, 21 अगस्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में दिए गए कोविड-19 टीके की कुल खुराक की संख्या 58 करोड़ से अधिक हो गई है।
शाम सात बजे संकलित एक रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को 43 लाख से अधिक टीके लगाए गए।
मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 20,88,547 लाभार्थियों को पहली खुराक मिली और 7,36,870 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।
सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से उक्त आयु वर्ग के 21,60,58,123 लोगों को टीके की पहली खुराक मिल चुकी है और 1,92,54,925 को टीके की दूसरी खुराक दी गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, टीकाकरण अभियान के 218वें दिन (21 अगस्त) को कोविड-19-रोधी टीके की कुल 43,92,759 खुराक दी गईं, जिनमें से 27,77,409 लोगों को पहली खुराक मिली और 16,15,350 को दूसरी खुराक मिली।
दिन की अंतिम रिपोर्ट देर रात तक तैयार की जाएगी।
कृष्ण
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2021 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

