एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान में कोविड-19 के 5000 से अधिक नए मामले, कुल संख्या 1,40,000 के पार पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में कोविड-19 के 5,248 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,44,676 हो गए, वहीं देश में 97 और लोगों की मौत के बाद वायरस से मरने वालों की संख्या 2,729 हो गई।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान में कोविड-19 के 5000 से अधिक नए मामले, कुल संख्या 1,40,000 के पार पहुंची

इस्लामाबाद, 15 जून पाकिस्तान में कोविड-19 के 5,248 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,44,676 हो गए, वहीं देश में 97 और लोगों की मौत के बाद वायरस से मरने वालों की संख्या 2,729 हो गई।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में 29,085 लोगों की जांच की गई। देश में अभी तक 8,97,650 लोगों की जांच की गई है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में जुलाई तक दर्ज हो सकते हैं COVID-19 के 12 लाख मामले, संक्रमण से 2,632 लोगों की हुई मौत.

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पंजाब में 54,138 रोगी, सिंध में 53,805, खैबर पख्तूनख्वा में 18,013, बलूचिस्तान में 8,177, इस्लामाबाद में 8,569, गिलगित बाल्तिस्तान में 1,129 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में संकमण के 647 मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 97 संक्रमित लोगों की जान चली गई , जिससे देश में मरने वालों की संख्या 2,729 हो गई। वहीं 53,721 लोग अभी तक ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | चीनी मेनलैंड में COVID-19 के 49 नए मामलों की हुई पुष्टि, हांगकांग एसएआर में 1 हजार से अधिक मरीज संक्रमित.

योजना आयोग के मंत्री असद उमर ने रविवार को आगाह किया था कि जुलाई अंत तक मामले 12 लाख तक पहुंच सकते हैं।

अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स कोरोना वायरस रिर्सोज सेंटर के अनुसार दुनिया भर में इससे 79,00,000 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 4,30,000 से अधिक लोगों की इससे जान गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2020 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).