देश की खबरें | केंद्र की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सपा से संबद्ध संगठनों के 50 से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार की नीतियों के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी से संबद्ध संगठनों के 50 से 60 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बल पूर्वक गिरफ्तार कर लिया।
वाराणसी, 14 सितंबर सरकार की नीतियों के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी से संबद्ध संगठनों के 50 से 60 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बल पूर्वक गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन भेज दिया। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रविकांत विश्वकर्मा ने बताया कि बेरोजगारी, सरकार की किसान विरोधी नीतियों, बढ़ती हुई महंगाई को लेकर सपा के यूथ संगठनों द्वारा जिलाधिकारी को शांतिपूर्वक पत्र सौंपा जाना था।
यह भी पढ़े | Modi Govt: कांग्रेस की मोदी सरकार से मांग, साइबर क्षेत्र में चीन से निपटने के लिए प्रयास करे तेज.
उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिसकर्मियों ने जम कर लाठीचार्ज किया। साथ ही दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि जनपद में धारा 144 लागू होने और कोविड के दिशा-निर्देशों के अनुसार किसी भी प्रदर्शन की अनुमति नही है। इन लोगों को प्रदर्शन करने से मना किया गया था।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शन से रोकने और गिरफ्तारी के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी भी की। अब तक 45 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। वीडियो फुटेज से उपद्रवियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस उपद्रव में कुछ पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)