जरुरी जानकारी | ई-श्रम पोर्टल पर दो महीनों में 5 करोड़ से अधिक कामगारों ने पंजीकरण कराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने मंगलवार को कहा कि दो महीनों में ई-श्रम पोर्टल पर 5 करोड़ से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। यह असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के बारे में पहला संगठित रूप से एकत्रित राष्ट्रीय आंकड़ा है।
नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर सरकार ने मंगलवार को कहा कि दो महीनों में ई-श्रम पोर्टल पर 5 करोड़ से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। यह असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के बारे में पहला संगठित रूप से एकत्रित राष्ट्रीय आंकड़ा है।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘दो महीनों में 5 करोड़ से अधिक कामगारों ने ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।’’
विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले कामगारों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। इसमें निर्माण, परिधान, विनिर्माण, मत्स्य, खोमचे-रेहड़ी पटरी वाले, ठेका कर्मी, घरों में काम करने वाले, कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों से जुड़े तथा परिवहन क्षेत्र में काम करने वाले कामगार शामिल हैं।
इन क्षेत्रों में से कुछ में काफी संख्या में प्रवासी कामगार जुड़े हैं।
बयान में कहा गया है कि देश में रोजगार सृजन में कृषि और निर्माण क्षेत्रों की हिस्सेदारी को देखते हुए सर्वाधिक संख्या में इन्हीं क्षेत्रों के कामगारों ने पंजीकरण कराया है।
आंकड़ों के अनुसार, पोर्टल पर पंजीकृत 5.72 करोड़ कामगारों में से 50.94 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं और 49.55 प्रतिशत पुरुष हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)