जरुरी जानकारी | चार जनवरी तक 5 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न भरे गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आयकर विभाग ने मंगलवार को कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 के लिये चार जनवरी तक 5 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किये गये।

नयी दिल्ली, पांच जनवरी आयकर विभाग ने मंगलवार को कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 के लिये चार जनवरी तक 5 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किये गये।

सरकार ने लोगों के लिये आयकर रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाकर 10 जनवरी और कंपनियों के लिये 15 फरवरी कर दी है।

आयकर विभाग ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘आकलन वर्ष 2020-21 के लिये 5.01 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न 4 जनवरी, 2021 तक भरे जा चुके हैं।’’

वहीं, वित्त वर्ष 2018-19 के लिये आईटीआर भरने की समयसीमा 31 अगस्त थी और उसके लिये 5.63 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न जमा किये गये।

आंकड़े के विश्लेषण से पता चलता है कि 2019-20 के लिये व्यक्तिगत तौर पर आयकर रिटर्न भरने की गति कुछ धीमी है जबकि कंपनियों तथा ट्रस्ट के मामले में बढ़ी है। चार जनवरी 2021 तक 2.7 करोड़ आईटीआर-1 दाखिल की गई। यह चार सितंबर 2019 तक भरी गई 3.09 करोड़ के मुकाबले कम है।

वहीं चार जनवरी तक 1.04 करोड़ आईटीआर- 4 दाखिल की गई जबकि 4 सितंबर 2019 तक 1.28 करोड़ आईटीआर- 4 दाखिल की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी