देश की खबरें | पेड़ों की छंटाई के दौरान 45 से अधिक पक्षियों की मौत, सोसाइटी के पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे शहर में एक आवासीय सोसाइटी के परिसर में पेड़ों की शाखाओं की लापरवाही से कटाई के कारण 45 से अधिक पक्षियों की मौत के एक दिन बाद वन विभाग ने शुक्रवार को तीन पदाधिकारियों सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ठाणे, 18 जुलाई ठाणे शहर में एक आवासीय सोसाइटी के परिसर में पेड़ों की शाखाओं की लापरवाही से कटाई के कारण 45 से अधिक पक्षियों की मौत के एक दिन बाद वन विभाग ने शुक्रवार को तीन पदाधिकारियों सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पेड़ों की छंटाई का काम जिस ठेकेदार को सौंपा गया था, उसका नाम भी प्राथमिकी में शामिल है।
यह घटना बृहस्पतिवार को कासरवडावली इलाके स्थित एक आवासीय सोसाइटी में हुई।
अधिकारियों के अनुसार, सोसाइटी ने अपने परिसर में पेड़ों की छंटाई के लिए ठाणे नगर निगम (टीएमसी) से अनुमति ली थी।
पेड़ों की शाखाओं को बिना सोचे-समझे काटने से 45 से ज्यादा पक्षियों की मौत हो गई और कम से कम 28 पक्षी घायल हो गए।
बगुले समेत बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत ने पर्यावरणविदों और आम नागरिकों को स्तब्ध कर दिया।
एक अधिकारी ने बताया कि वन विभाग ने सोसाइटी के तीन पदाधिकारियों और पेड़ों की छंटाई का ठेका लेने वाले ठेकेदार सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) दिनेश देसले ने ‘पीटीआई- को बताया, “गहन जांच और संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज करने के बाद, हमने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 10:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

